42.3 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

कचरे से कला” का किया गया प्रदर्शन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण/ लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत चल रहे “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े का थीम ” स्वभाव स्वच्छता संस्कार – स्वच्छता “कार्यक्रम के अंतर्गत आज जहानाबाद जिले के समाहरणालय परिसर के ,पार्क में कचरे से निर्मित कला का उद्घाटन ,अपर समाहर्ता,श्री ब्रजेश कुमार द्वारा किया गया ।कचरे से कला के तहत ,जिले के समाहरणालय पार्क में ,बेकार पानी के बोतलो को सुंदर रंगो से सुसज्जित छतरी का निर्माण किया गया है । इस छतरी में चाय का कप, कॉफी मग अथवा नास्ते का प्लेट रखने के लिए खराब टायर से सेंटर टेबल बनाकर लगाया गया है ।इसके अलावा पार्क को और खूबसूरती प्रदान करने हेतु, खराब मोटर साइकिल, स्कूटी की टायर को विभिन्न रंगों से रंगकर कम से कम तीन लोगो को एक साथ बैठने का स्थान भी बनाया गया है ,जो की उपयोगी होने के साथ साथ मनमोहक भी है। इसके अलावा विकास भवन परिसर में, सूचना जन संपर्क कार्यालय के सामने वाले पार्क में ,12 पेड़ ऐसे थे, जिसको कवर नही किया गया था , उन सभी पेड़ में कचरे के बोतल से गैबियन बनाया गया है । उन सभी गैबियन की चटकीले रंगो ( पीला, लाल, और नीला) से रंगाई की गई है। जहानाबाद के लिए यह अपने तरह का पहला अनूठा प्रयोग है ,जिसमें कचरे से कलाकृति बनाई गई है।उप विकास आयुक्त ,श्री धनन्जय कुमार द्वारा बताया गया की स्वच्छ भारत मिशन ,ग्रामीण और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़े कार्यक्रम संचालित है ।इसी के तहत कचरे से कला का कांसेप्ट दिखाया गया है , जिसमे एक टी पॉइंट बनाया गया है /सुसज्जित किया गया है। कार्यालय कर्मी के अलावा ,सुविधानुसार अन्य लोग भी यहां बैठकर , चाय का लुफ़्त उठा सकते हैं। इसके माध्यम से यह बताने की कोशिश की जा रही है की कचरा व्यर्थ नही संसाधन है धन कमाने का साधन है ।आम तौर पर लोग पानी बोतल को इस्तेमाल करके इधर उधर फेंक देते हैं , जिसके की गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है । जैसा की सभी जानते हैं की प्लास्टिक जल्दी सड़ता गलता नही है । इसलिए इस कलाकृति के माध्यम से यह बताया जा रहा है की कचरा व्यर्थ नही है बशर्ते प्रसंस्करण एवम् पुनरुपयोग को बढ़ावा दिया जाए । उन्होंने सभी लोगो से अपील की है की प्लास्टिक कचरे को अच्छे से संग्रहित करे और संग्रहित प्लास्टिक को पंचायतों में निर्मित कचरा निस्तारण इकाई पर भेजे ताकि उसे अलग अलग तरीके से वर्गीकृत करके, अगले स्तर पर उसका अंतिम निपटान सुनिश्चित किया जाए और सांप जहानाबाद सुंदर जहानाबाद के लक्ष्य की प्राप्ति में एक कदम और अग्रसर हो ।मौके पर उपस्थित जिला सलाहकार ,पिंकु कुमार ( ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन) ने बताया की स्वच्छता के इस मुहिम में जिले के सभी ( पंचायत स्तर पर) दो लाख दस हजार छह सौ ग्यारह घरों से अनुरोध किया जा रहा है की सभी जन समुदाय इस कार्य में आगे आए और अपनी सहभागिता निभाए और केंद्र और राज्य सरकार का सपना चार आर ( फोर आर ) रिफ्यूज, रिड्यूस, रीयूज, और रिसाइकल के संकल्पना को पूरा करने में अपनी सहभागिता निभाए।कार्यक्रम में कनिष्क कुमार सिंह , निदेशक डी आर डी ए सहित शिल्पी आनंद, वरीय उप समाहर्ता, कंचन झा वरीय उप समाहर्ता , राजेश कुमार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा।

जिला समन्वयक माधवेंद्र कुमार
सोएब अख्तर , सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी,
समेत अन्य लोग उपस्थित थे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें