42.3 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

खगड़िया आरपीएफ के सहयोग से ट्रैन से गिरी वृद्ध महिला हुई घायल,को ईलाज करबाया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया PWI KGG से सूचना प्राप्त हुआ कि उमेशनगर -साहेबपुर कमाल के बीच किलोमीटर नंबर 134/10 पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गलत गतिविधि करते हुये रात्री पेट्रोल मैन द्वारा देखा गया है । सूचना पाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान एवं आरक्षी प्रेम कुमार एवं थानाध्यक्ष, रेल थाना खगड़िया श्री नरेश कुमार साथ स्टाफ सड़क मार्ग से स्थानीय थाना साहेबपुर कमाल के अधिकारी एवं स्टाफ को लेकर उमेशनगर -साहेबपुर कमाल के बीच ट्रैक चेक करते हुए साहेबपुर कमाल के तरफ बढ़े तथा किलोमीटर नंबर 134/10 पर पहुंचे जहां रात्री पेट्रोल मैन विक्रम कुमार एवं विनय कुमार को भी बुलाया । दोनों से पूछताछ करने में बताया कि जब वह उमेशनगर के तरफ से डाउन लाइन से होकर साहेबपुर कमाल के तरफ रात्रि ट्रैक पेट्रोल करते हुए जा रहे थे तो किलोमीटर नंबर 134/10 के पास उन्हें किसी का बचाओ बचाओ का आवाज सुना, परंतु उन्होंने वहां छान बीन नहीं किया और मौके से डर कर भाग गया ‌था । उक्त बतायें स्थल के चारों तरफ छानबीन करने पर कुछ भी असामान्य स्थिति नहीं पाया गया, तब हम सभी ने ट्रैक सर्च करते हुए साहेबपुर कमाल के तरफ बढ़े तो समय करीब 00:30 बजे किलोमीटर नंबर 134 /22 पर डाउन लाइन के किनारे झाड़ियां में एक वृद्ध महिला उम्र लगभग 70 वर्ष गिरी पड़ी हुई घायल जीवित हालत में मिली । वह अपना नाम पता बताने में असमर्थ थी । त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को झाड़ी से बाहर निकाला गया । इसी बीच सब्दलपुर तरफ से आ रही मालगाड़ी VP- IDBR कंटेनर को देखकर स्टेशन मास्टर से संपर्क किया गया क्योंकि महिला ब्लॉक सेक़सन में ऐसी जगह पर गिरी थी जहां लगभग 3 किलोमीटर दूर तक गाड़ियों का आने जाने का कोई साधन नहीं था तत्पश्चात कंटेनर के पावर चालक को टार्च के माध्यम से चिल्लाते हुए हम लोगों ने इशारा किया तो , उन्होंने पुलिस प्रशासन को देखकर गाड़ी को रोक दिया । तत्पश्चात महिला को गार्ड ब्रेक में उठाकर चढ़ाया गया तथा साहेबपुर कमाल स्टेशन में उतारकर उसे साहेबपुर कमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया , जहां स्थानीय पुलिस साहेबपुर कमाल के देखरेख में उसे इलाज कराया जा रहा है । महिला का नाम और पता मालूम नहीं चला है , नहीं महिला के पास कोई यात्रा टिकट या कोई पहचान पत्र मिला है । महिला को हल्का सर पर तथा हाथ में खरोंच का निशान आया है । महिला वहां कैसे गिरी थी कुछ पता नहीं चल पाया है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें