जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ आरक्षी अर्जुन कुमार द्वारा खगड़िया स्टेशन का गस्त व निगरानी के क्रम में समय करीब 14:00 बजे एक नाबालिक लड़का को खगरिया प्लेटफार्म संख्या दो और तीन के ऊपर पश्चिमी सिडी के पास बिना कोई अभिभावक के अकेले इधर-उधर घूमते हुए पाया गया । नाबालिक बच्चा से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम और पता शुभम आदितो उम्र लगभग 13 वर्ष पिता शुबाष आदितो माता तिसो आदितो घर शिबू कालीबाड़ी थाना डिगबोई जिला डिगबोई असम बताया । उक्त बच्चे से खगड़िया स्टेशन पर आने बाद पूछताछ करने पर बताया कि मैं अपने घर से माता-पिता से नाराज होकर किसी ट्रेन से भाग कर खगड़िया आ गया हूं । तत्पश्चात उक्त बच्चे को सुरक्षा के दृष्टिकोण से आरपीएफ पोस्ट खगड़िया लाया गया एवं चाईल्ड हेल्प लाइन खगड़िया को सूचित किया गया तत्पश्चात समय करीब 16:20 बजे चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया के सदस्य आरपीएफ पोस्ट पहुंचे जिन्हें उक्त बरामद बच्चा को आवश्यक देखरेख एवं जैविक माता-पिता के पास पहुंचाने हेतु आवश्यक कार्रवाई के लिए सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया है ।
खगड़िया आरपीएफ ने लावारिस हालत में मिली बच्चे को चाईल्ड हेल्प लाइन को सुपूर्त किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


