जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया रेल मदद शिकायत से सूचना प्राप्त हुआ कि गाड़ी संख्या 13228 डाउन के एक यात्री का मोबाइल खगड़िया में चढ़ने के दौरान भीड़ भाड़ में कहीं गिर गया है । प्राप्त सूचना के आलोक में आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी खगड़िया अरविंद कुमार राम द्वारा यात्री के द्वारा दिए गए वैकल्पिक मोबाइल नंबर से संपर्क कर बातचीत किया गया तथा खोए हुए मोबाइल का नंबर प्राप्त कर उसे पुलिस अधीक्षक तकनीकी शाखा खगड़िया से संपर्क कर उक्त मोबाइल का लोकेशन प्राप्त किया गया , जिसमें उक्त मोबाइल का लोकेशन खगड़िया स्टेशन के पूर्वी यार्ड रेलवे लाइन के किनारे दिखाई दे रहा था तत्पश्चात आईपीएफ खगड़िया के निर्देशन में अधिकारी एवं स्टाफ द्वारा खोजबीन किया गया तो उक्त खोया हुआ मोबाइल vivo t 2x 5G खगड़िया स्टेशन के पूर्वी यार्ड में डाउन रेलवे लाइन के किनारे पड़ा हुआ बरामद हुआ, जिसको पोस्ट लाया गया तथा यात्री कुन्दन कुमार चौधरी , उम्र 36 वर्ष , पिता राधेश्याम चौधरी घर नोहटा नगर, वार्ड 8 थाना नोहटा, जिला सहरसा को सूचित की गई । यात्री कुंदन कुमार चौधरी अपनी पत्नी रूपा देवी के साथ आरपीएफ पोस्ट खगड़िया आया तथा अपने मोबाइल का पहचान किया । उचित जांच पड़ताल एवम पहचान के उपरांत उपरोक्त मोबाइल को सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया है । मोबाइल पाकर यात्री ने बहुत ही खुशी जाहिर की और आरपीएफ द्वारा किए गए इस त्वरित कार्रवाई की काफी सराहना की । उक्त बरामद मोबाइल का कुल अनुमानित कीमत ₹15000 है ।


