जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार छपरा जिले में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 6 से लेकर 8 दिसंबर तक किया जा रहा है। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जिला स्तरीय युवा महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 30 सदस्यीय टीम आज प्रातः 11:00 बजे छपरा के लिए रवाना हो गई। जिला पदाधिकारी ,श्री रिची पाण्डेय द्वारा स्वयं इस अवसर पर उपस्थित होकर टीम को कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी गई एवं साथ में टीम को समहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान टीम की हौसला अफजाई के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ,सामान्य शाखा प्रभारी ,प्रभारी जिला सूचना एवम जन संपर्क पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।राजस्तरीय कार्यक्रम के लिए जिला का प्रतिनिधित्व करने वाले टीम में 20 युवा छात्र छात्राये,संगत कलाकार एवम समन्वयक शिक्षक मौजूद हैं।राहुल कुमार , प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा द्वारा सभी आवश्यक त्यारियो के साथ दल को प्रस्थान करने की व्यवस्था संपन्न की गई ।


