JNA/ नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के इतमादी पंचायत के जन वितरण प्रणाली विक्रेता कल्याणी कुमारी के द्वारा धांधली बरती जा रही है। लेकिन कार्रवाई नहीं होने से डीलर का मनोबल साथ में आसमान पर चढ़ता जा रहा है। वही वार्ड सदस्य सुदो सहनी के मुताबिक एक माह पूर्व आरोपित डीलर कल्याणी कुमारी के दुकान की जांच के तत्कालीन एमओ द्वारिका प्रसाद ने की थी, जांच में निर्गत दुकान के लाइसेंस पंजी पर अमर सिंह के दुकान को किराया पर लेकर राशन वितरण करता था। लेकिन आरोपित डीलर ने स्वयं से लाइसेंस पर छेड़छाड़ एवं तीन वर्ष पूर्व निर्धारित दुकान स्थल से हटाकर डीलर अपने आवास से दुकान का संचालन करने का एमओ के जांच बाद खुलासा हुआ था, उनके मुताबिक एम ओ ने जांच रिपोर्ट गोगरी एसडीओ को समर्पित करते हुए कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया गोदाम का जीपीएस लोकेशन अभी भी अमर सिंह के किराए का दुकान का बना हुआ है। उक्त डीलर मनमानी तरीके से अपने आवास से दुकान का स्थानांतरण कर लेने के कारण डीलर जमकर कालाबाजारी करते हैं करीब 1 वर्ष पूर्व भी कालाबाजारी करते पीकप लदे चावल को ग्रामीणों ने पकड़ा था। लेकिन डीलर ऊंची पहुंच एवं पैरवी के बल पर मामले को रफा दफा कर दिया, इधर एक माह बाद भी एसडीओ द्वारा डीलर पर कार्रवाई नहीं होने से डीलर का मनोबल सातवें आसमान पर है। उपभोक्ता पिंटू पटेल ने विभागीय पदाधिकारी की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए कहा डीलर जमकर अनियमितता बरत रही है और विभागीय पदाधिकारी डीलर पर मेहरबान बने हुए है। वही गोगरी एसडीओ सुनंदा कुमारी ने बताई मामले की जांच जारी है, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


