जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया – मानसी थाना क्षेत्र के अमनी वार्ड 10 निवासी रोहित राम को बगडोब गांव मे अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया । घायल रोहित को सदर अस्पताल लाने के क्रम मे रास्ते मे ही दम तोड़ दिया । सदर अस्पताल के चिकित्सको घायल को मृत घोषित कर दिया । घटना की सुचना मिलते ही परिवारो के बीच कोहराम मच गया । परिवार के रोने बिलखने के कारण सदर अस्पताल गुज उठा । मुफसिल थानाध्यक्ष द्वारा मृत परिजन से पूछे गये सवाल पर कहा कि मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का जिविकोपार्जन चलाता था । स्थानीय टिकड़ी यादव के पुत्र ( 1 )छबीली यादव . ( 2 ) कारो मिश्र के पुत्र विजय मिश्र एव मनोज पाठक के पुत्र छोटू कुमार के बीच जमिनी विवाद चल रहा था । गुरुवार को मृतक अपने मोटर साईकिल से मजदूरी करने अपने घर अमनी से बगडोब जा रहा था । बगडोब काली स्थान समीप पहुंचते ही छबीली यादव ने रोहित को गोली मार दिया । हालांकी सदर अस्पताल मै मानसी थानाध्यक्ष मुफसिल थानाध्यक्ष एवं चित्रगुप्त नगर थाना अध्यक्ष पहुँचकर परिजनो से पुछताछ करने में जुट गई है ।


