34.3 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

मोबाइल लोक अदालत के माध्यम से सुलहनीय मामलों का निपटारा 21 से 23 अगस्त 2024 तक

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार दिनांक 21 अगस्त 2024 से दिनांक 23 अगस्त 2024 तक जहानाबाद एवं अरवल जिले में मोबाइल लोक अदालत के माध्यम से सुलहनीय मामलों का निपटारा करने के लिए विशेष दल जहानाबाद जिले में दिनांक 21 अगस्त 2024 को जहानाबाद सदर प्रखंड में जहानाबाद, काको , रतनी फरीदपुर, तथा मोदनगंज का तथा दिनांक 22 अगस्त 2024 को अरवल अनुमंडल मुख्यालय में अरवल जिले के सभी पांचो प्रखंड का मामला निष्पादित हुआ तथा 23 अगस्त 2024 को मखदुमपुर प्रखंड में मखदुमपुर प्रखंड , घोषी एवं हुलासगंज प्रखंड के अंतर्गत मामलों का निपटारा होना है। जिला जज सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद ब्रजेश कुमार ने बतलाया कि लंबित मामलों को निपटारे के लिए जहां राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही साथ आम जनों तक पहुंच बनाने के लिए मोबाइल लोक अदालत का भी आयोजन आम जनों के लिए की जा रही है जिसका अंतिम कार्य दिवस कल होना है। इससे जिले के लोगो को काफी सहायता मिलेगी मोबाइल

लोक अदालत विवादों को समझौते के माध्यम से सुलझाने के लिए एक वैकल्पिक मंच है। सभी प्रकार के सुलहनिय मामले तथा ऐसे अपराध को छोड़कर जिसमे समझौता वर्जित है। सभी श्रेणियां के आपराधिक सुलहनिय मामला शामिल होते हैं। धारा 138, धन वसूली वाद, मोटर वाहन दुर्घटना वाद श्रम संबंधी वाद ,बिजली ,पानी, वैवाहिक मामले में तलाक को छोड़कर, भूमि अधिग्रहण, सेवा (वेतन )भत्ता सेवानिवृत्ति लाभों इत्यादित से संबंधित मामले का निपटारा किया जाता है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के तले राष्ट्रीय स्तर पर इस तंत्र का उपयोग करके अत्यधिक मामलों का निपटारा करने में पहल की जाती है। जिले वासियों से अनुरोध पूर्वक पुण: आवाहन करता हूं कि इस व्यवस्था का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। तभी राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के न्याय सब के द्वार संकल्प को हम पूरा कर सकते हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें