जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से ब्रजेश विभु कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर थाना क्षेत्र के माली पंचायत के हाजीनगर गांव में खतियानी जमीन को दबंग के द्वारा हड़पने ने की नीयत से जोत आवाद कर दिया। आवेदित आवेदन में वर्णित है कि माली पंचायत के हाजीनगर वार्ड 10 गांव निवासी चंदेश्वरी मालाकार के 44 वर्ष से पुत्र पांडव मालाकार ने आरोप लगाया है कि अकहा गांव के सूरज रजक पिता धनिक लाल रजक वो शंभू मालाकार रामचंद्र मालाकार पिता स्व महावीर मालाकार सहित मेरे निज खतियानी जमीन माली मौजा के तौजी 4964 जमाबंदी 8 जिसका खाता 170 खेसरा 29 17 रकवा 11 कठ्ठा 13 धूर 10 धुरकी जमीन को उक्त नामक व्यक्ति के द्वारा हथियार के बल पर हड़पने ने की नीयत से जोत आवाद कर लिया। वही मना करने पर हत्या करने की धमकी दिया । इस संबंध में थाना अध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया है कि पीड़ित व्यक्ति के द्वारा आवेदन दिया गया है। आवेदन के आलोक में अपने अधीनस्थ कर्मी से मामले की छानबीन करवा कर दोषी व्यक्ति के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नई खबरें


