41.8 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

जहानाबाद जिले में होली त्योहार के मद्देनजर विधि-व्यवस्था, शांति-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित कर सर्वेप्रथम शांति समिति के सदस्यों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई तथा जिला में शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति के सदस्यों को से सहयोग देने का अपील किया गया।

बैठक में में जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द प्रताप सिंह ने शांति समिति के सदस्यों को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के सहयोग देने का अपील किया।
उक्त बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों को होली त्योहार पर्व के अवसर पर साम्प्रदायिक सौहार्द एवं संवेदनशीलता को देखते हुए असामाजिक तत्वों एवं हुड़दंगियों तत्वों की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा इस संबंध में जीरो ट्रोलरेन्स की नीति का अनुपालन करते हुए अफवाह फैलाने वाले एवं कानून का उल्लंघन करने वाले तत्वों पर चौकसी बरतते हुए उनपर कार्रवाई करें। जिला पदाधिकारी ने बताया कि होली पर्व में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शांति भंग करने वाले शरारती एवं असामाजिक तत्वों पर किसी प्रकार की रियात नहीं बरती जाएगी तथा संबंधित पर प्राथमिकी दर्ज कर, सी.सी.ए.के अंतर्गत सख्त कार्रवाई भी किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने बताया कि होली पर्व तथा लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के मद्देनजर सोशल मीडिया पर भी विशेष ध्यान रखा जा रहा। साथ ही बताया कि लोक सभा आम निर्वाचन के मद्देनजर जिले में आर्दश आचार संहिता लागू है, जिसका अनुपालन हर एक व्यक्ति को करना होगा। आमजनों सुरक्षित महसूस करें और असामाजिक तत्वों में भय व्याप्त हो सके, जिसके लिए जगह जगह पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
बैठक में संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर निरीक्षण करते हुए विधि-व्यवस्था संधारण करें। इसके साथ ही सभी अंचल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि उनके क्षेत्राधीन शांति समिति के साथ बैठक करें ताकि विधि व्यवस्था के संधारण में कोई परेशानी ना हो। होली त्योहार पर बाईक रेस लगा कर शांति भंग करने वाले हुड़दंगियों को चिन्हित कर संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई करेंगे।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने बताया कि होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु 128
स्थानों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है, सभी अपने अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर दिनांक 24 मार्च, 2024 के संध्या से हीं अपने-अपने प्रतिनियुक्ति क्षेत्र में गश्ती करेंगे।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को विशेष रूप से निदेश दिया कि अगर उनके क्षेत्र में शराब का कारोवार, शराब चुलाई एवं शराब की आवा-जाही की घटना परिलक्ष्ति हुई तो थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में छापेमारी कर शराब जप्त करेंगे तथा संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। साथ हीं गाड़ियों एवं बाईको को अभियान चला कर चेकिंग करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने थानाध्यक्षों को निदेशित किया कि चौकीदारों की प्रतिनिुयक्ति कर आज से हीं विधि-व्यवस्था के गश्ती में लगाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कही अशलील गाना अथवा धार्मिक भड़काऊ गाना बजाया जा रहा है, उस पर कार्रवाई करेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर नियंत्रण कक्ष को सूचना उपलब्ध करायेंगे। समय-समय पर अपने प्रतिनियुक्ति क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निदेश दिया कि शराब के मामले वाले हॉट-स्पॉट पर लगातार छापामारी करेंगे। साथ ही आस-पास से सूचना संग्रह करेंगे। होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु अनुमंडल कार्यालय अवस्थित नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष संख्या 06114 223013 है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें