28.9 C
Khagaria
Wednesday, May 6, 2026

ज़िले के ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गए, धरना और सरकार विरोधी नारों से गूंजा परिसर

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से अरविंद कुमार वर्मा कि रिपोर्ट खगड़िया। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के तत्त्वावधान में अपने सात सूत्री मांगों के समर्थन में केन्द्रीय संगठनों के आह्वान पर अपने सात सूत्र मांगों के समर्थन में आज 12 दिसंबर से ज़िले के ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। मुख्य डाकघर परिसर में हड़ताली कर्मियों ने धरना दिया और सरकार एवं प्रशासन विरोधी नारे भी जम कर लगाए। मौक़े पर उपस्थित संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने कहा हमलोग लगभग सात,आठ घंटे तक काम करते हैं ,पर हमलेगों को मात्र पांच घंटे का ही वेतन मिलता है। हमारी मुख्य मांग है 08 घंटे काम और पेंशन सहित सभी लाभ सरकार प्रदान करे। आगे उन्होंने कहा इस बार हमारी चट्टानी एकता कायम है और इस बार आर पार की लड़ाई लड़ी जायेगी। धरना पर बैठे हड़तालियों में प्रमुख हैं सचिव सिकन्दर ठाकुर, धीरज सिंह राठौर, अशोक कुमार, हरेन्द्र कुमार, कल्याण सिंह, सुजीत कुमार, नीतीश कुमार, पंकज पाण्डेय, शशि भूषण तिवारी, अनवर, ब्रजेश,व्लालन शर्मा, रामानुज सिंह, अशोक कुमार, अरविन्द सिंह, रवीश रंजन तथा रामानंद सिंह आदि।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें