34.7 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

झलेनदर यादव ने मानसी थानाध्यक्ष को एक बार नहीं तीन बार दिए आवेदन,लेकिन मामला जस की तस,नही मिला न्याय

*मानसी थाना क्षेत्र के बंगलिया गांव मे जमीन को लेकर दो भाई के बीच हुई लड़ाई झगड़े में एसपी राकेश कुमार लिए संज्ञान*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिला अंतर्गत मानसी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी के कृया कलापों से लोगों में धीरे-धीरे आक्रोश पनपते जा रहा है। जिस कारण थाना क्षेत्र में जमीन विवाद धीर-धीरे बढते जा रहा है। हलांकि मानसी थाना में न्याय के लिए आए पीड़ित परिवार को न्याय नही मिलने के कारण दर्जनों पीड़ित परिवार खगड़िया एसपी के दरवाजे को खटखटा चुके हैं जहां से न्याय मिलने की उम्मीद पीड़ित को जग गई है। ताजा मामला मानसी थाना क्षेत्र के बंगलिया गांव से सामने आ रही है जहां के शंभू यादव के पुत्र झलेनदर यादव ने बीते 6 दिसंबर 2024 को एक आवेदन देकर थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाए थे जिस पर कार्रवाई नही हुई तो इसी बीच फिर झलेनदर यादव को अपील यादव से लड़ाई झगड़े हो गए, जिसको लेकर झलेनदर यादव ने 24 जनवरी 2025 को फिर से आवेदन देकर मानसी थानाध्यक्ष को अवगत कराए की उनके जमीन में अपील यादव वाय जबर्दस्ती अपना घर बना रहे हैं।वही खेत में लगे हरे भरे बृक्ष को भी नामित व्यक्ती काटकर बर्बाद कर दिया है। मना करने पर मारपीट एंव गाली-गलौज करते हैं।झलेनदर यादव के अनुसार अपील यादव अपराधि प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। जिसके डर से झलेनदर यादव घर से फरार रहते हैं। उन्होंने कहा अपील यादव कभी भी जान मार या मरवा सकते हैं।वही उक्त मामले को लेकर मानसी थानाध्यक्ष ने एसआई एके राय को जांच के लिए घटनास्थल पर 29 जनवरी को भेजा जहां दो महिलाओ के द्वारा गोली चलाने की पुष्टी पुलिस के सामने की गई।वही जांच करने गए पुलिस के सामने ही नामित व्यक्ति अपनी दम-खम दिखाना शुरू कर दिए जिस कारण घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी धीरे-धीरे वहां से खिसक लिए क्योंकि एसआई के साथ प्रयाप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद नही थे। वे सिर्फ एक चौकीदार के भरोसे घटनास्थल पर पहुंचें थे। हालांकि घटनास्थल पर जांच करने गए पुलिस के द्वारा विवादित जमीन पर हो घर निर्माण को रोक दिया गया और दोनों पक्ष के लोगों को थाना पर आने के लिए कहा लेकिन दुसरे पक्ष के व्यक्ती नही रुके और घर का निर्माण कर ही रहे हैं। वही एक पक्ष के जालंधर यादव अपने पूरे परिवार के साथ मानसी थाना अध्यक्ष के सामने आए और अपनी सारी समस्या उनसे बताया फिर भी थाना अध्यक्ष उन लोगों के बातों को नजरअंदाज कर दिए।वही दुसरे पक्ष के एक भी व्यक्ति थाना पर नही आए। वही थानाध्यक्ष के द्वारा झलेनदर यादव के सभी बातों को नजर अंदाज कर उन्हें सीओ के जनता दरबार में आवेदन देने की बातें कह कर मामले को टाल दिया गया। उक्त मामले को लेकर जब खगड़िया एसपी राकेश कुमार से बात किए तो उन्होंने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में निष्पक्ष रूप से जांच कर दोषी पर कानूनी कार्रवाई निश्चित रूप से किया जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें