42.3 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

डीएम और एसपी सहित वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में सुप्पी प्रखंड के कोठिया राय पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरूण वर्मा कि रिपोर्ट 

*मध्य विद्यालय गोपालपुर के प्रांगण में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में काफी संख्या में आम जनों ने लिया भाग*

*सरकार के विभिन्न कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की दी गई जानकारी*

*लाभुकों ने साझा किया अनुभव*

*पर्यावरण संरक्षण को लेकर सजग रहना हमारा दायित्व, पानी के महत्व को समझना ही होगा साथी पानी की बर्बादी को रोकना अपनी आदत बनानी होगी*–जिलाधिकारी

*जीविका के द्वारा महिलाओं के जीवन में आई खुशहाली, महिलाएं बनी आत्मनिर्भर*–जिलाधिकारी

*समाज में सुरक्षात्मक माहौल बनाए रखने की दिशा में पुलिस प्रशासन तत्पर एवं प्रतिबद्ध*–एसपी

जिले के सुप्पी प्रखंड के कोठिया राय पंचायत में आज जिलाधिकारी, एसपी उप विकास आयुक्त एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि *शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य क्षेत्र में सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों को मिल रहा है। उन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों द्वारा उठाया जा सके इस बाबत योजनाओं की जानकारी भी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद के माध्यम से आम पब्लिक को नुक्कड़ नाटक की टीम के द्वारा तथा जिला स्तरीय विभिन्न पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है ताकि लोग इससे लाभान्वित हो सके।* उन्होंने कहा कि *सरकार ने महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आरक्षण देकर उन्हें आत्म निर्भर बनाने की दिशा में अपने संकल्पों को धरातल पर उतारा है जिसका सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं।* उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि *पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक होना जरूरी है। जल के महत्व को समझना होगा और जल संरक्षण के लिए कार्य करना होगा। सरकार द्वारा इस संबंध में व्यापक कार्य किया जा रहे हैं। पानी की बर्बादी को रोकना अपनी आदत बनानी होगी।*

वही एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि *समाज में सुरक्षात्मक माहौल बनाने की दिशा में पुलिस प्रशासन द्वारा अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहे हैं। आम आदमी अपनी समस्याओं को लेकर निकट के थानों या अन्य किसी कार्यालय में आते हैं तो उनकी समस्या के निराकरण की दिशा में पुलिस प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे रही है। उन्होंने कहा कि पर्व त्यौहार के मौकों पर सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें।*
वही उप विकास आयुक्त के द्वारा ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। श्रम अधीक्षक सीतामढ़ी के द्वारा श्रम विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम लोगों को उपलब्ध कराई गई। साथ ही अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। सूचना जन संपर्क विभाग की नुक्कड़ नाटक की टीम के द्वारा गीत और संगीत के माध्यम से योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा काउंटर बनाए गए थे जिसका निरीक्षण जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक और डीडीसी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य जिला जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह के द्वारा किया गया। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि ,जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें