23 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

डेहरी आन सोन (रोहतास) चेहल्लुम और जन्माष्टमी पर्व पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक पुलिस

जगदूत न्यूज रोहतास से संदीप भेलौरी कि रिपोर्ट डेहरी आन सोन (रोहतास) चेहल्लुम और जन्माष्टमी पर्व पर विधि व्यवस्था बनाए रखने और पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार की शाम डेहरी पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। डेहरी एसडीएम अनिल कुमार सिन्हा डेहरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनीता सिन्हा प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी थानाध्यक्ष राजीव रंजन डेहरी टीओपी थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में निकले फ्लैग मार्च में बारह पत्थर चौक बाबू गंज चौक अम्बेडकर चौक चुना भट्टा स्टेशन रोड पाली रोड सहित कई मुहल्लों का भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों पर्व 06 और 07 सितम्बर को मनाया जाना है। ऐसे में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुश्तैद है। बुधवार को फ्लैग मार्च निकाल कर सभी संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लेते हुए समिति के सदस्यों से शांतिपूर्ण चेहल्लुम का अखाड़ा जुलूस निकालने की हिदायत दी गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल फ्लैग मार्च में शामिल थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें