41.8 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

देव को दिया गया जिला महासचिव पद का मनोनयन पत्र

*जदयू जिला अध्यक्ष ने की प्रखण्ड अध्यक्षों के साथ बैठक*

  • *पंचायत कार्यकारिणी कमिटी पुनर्गठन करने का लिया गया निर्णय*

*पप्पू देव को दिया गया जिला महासचिव पद का मनोनयन पत्र*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में रविवार को जदयू प्रखण्ड अध्यक्षों व नगर परिषद् अध्यक्षों की बैठक जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने सभी प्रखण्ड व नगर परिषद् अध्यक्षों को पंचायत कार्यकारिणी कमिटी के पुनर्गठन करने का निर्देश दिया ।उन्होंने पंचायत स्तर पर जदयू संगठन का पुनर्गठन करने के उपरांत क्रमवार प्रखण्ड स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित करने तथा पंचायत स्तरीय हर गाव- घर का उद्धार, एकबार फिर से नीतीश कुमार कार्यक्रम चलाकार लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में किये गये तमाम विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने को लेकर तैयारी में जूट जाने का भी निर्देश प्रखण्ड व नगर परिषद् अध्यक्षों को दिया।उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष विधानसभा चुनाव में पार्टी का झण्डा बुलंद करने के मद्देनजर जदयू संगठन की सशक्तिकरण और सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करना जरूरी है।

बैठक के दौरान हाल ही में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ पप्पू देव जदयू में शामिल हुए थे उन्हे जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने जिला महासचिव पद पर मनोनीत कर मनोनयन पत्र सुपुर्द किया।
बैठक में जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, उपाध्यक्ष सह अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल,नव मनोनीत जिला महासचिव संजय कुमार उर्फ पप्पू देव,सदर प्रखण्ड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह,मानसी अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, अलौली प्रखण्ड अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह,नगर परिषद् के अध्यक्ष जीतेन्द्र पटेल,चौथम प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक राय,जदयू नेता टुन टुन सिंह एवं कार्यालय प्रभारी राजीव ठाकुर उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें