41.8 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की १२७ वीं जयंती समारोह का आयोजन

जगदूत न्यूज बेगुसराय से नबी आलम कि रिपोर्ट बेगुसराय जिला अन्तर्गत बीहट नगर परिषद के वार्ड नं -०२ के राजवाड़ा में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की १२७ वीं जयंती समारोह का आयोजन भोपाशारापा अंबेडकर फाउण्डेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० सुधीर पासवान ने किया। उद्घाटन वैश्य दलित पिछड़ा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया तथा संबोधित करते हुए कहा कि सुभाषचन्द्र बोस ने आजाद हिन्द फौज के माध्यम से अंग्रेजों का कमर इस कदर तोड़ चुके थे कि अंग्रेज स्वत: देश छोड़कर भाग जाता लेकिन कुछ दलाल किस्म के नेतागण अपनी बाहवाही लेने के लिए अंग्रेजों से दोस्ताना कुश्ती करके १५ अगस्त १९४७ को आजाद करवाया। डा० आजाद ने पुनः संबोधित करते हुए कहा कि जिसने सचमुच देश की आजादी के लिए कुर्बानी दिया,उसका कहीं नामोनिशान नहीं है लेकिन जिसने अंग्रेज़ो की जीवन भर दलाली किया, हिन्दुस्तान का प्रधानमंत्री बनकर अय्याशी किया। मुख्य अतिथि शोषित समाज दल के प्रदेश अध्यक्ष उमेश पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी सुभाषचन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद, भगतसिंह आदि जैसे गरम दल के नेताओं ने दिलाई थी। मुख्य वक्ता अवकाश प्राप्त शिक्षक ब्रह्मदेव पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि सुभाषचन्द्र बोस का ही दूसरा नाम “नेताजी” है, उसके बाद अंगुली पर गिने हुए व्यक्ति ही नेता हुए, बाकी सब के सब नेता के नाम पर दलाली ही किया। विशिष्ट अतिथिगण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मति पूनम आजाद,उपेन्द्र यादव, केदारनाथ भास्कर, राकेश कुमार, उपेन्द्र शर्मा, अशोक पासवान आदि नेताओं ने संबोधित किया। फाउण्डेशन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर स्वागत किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें