JNA/रवि राज वर्मा
पत्रकार नगर, खगड़िया।राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि 28 नवम्बर को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा लोक जनशक्तिा पार्टी का 25वां स्थापना दिवस ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। 28 नवम्बर को रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में पार्टी के स्थापना दिवस के दिन पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान और पारस के पैतृक गॉंव खगडिया के शहरबन्नी में देश भर के पार्टी एवं दलित सेना के कार्याकर्ताओं और नेताओं का बहुत बड़ा जुटान होगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता अग्रवाल ने कहा कि उस दिन पशुपति कुमार पारस के द्वारा शहरबन्नी में रामविलास पासवान और दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद दिवंगत रामचन्द्र पासवान के भव्य प्रतिमा एवं स्मारक का अनावरण भी किया जाएगा। रालोजपा एवं दलित सेना के सभी नेता एवं कार्यकर्ता पूरे जोर-सोर से स्थापना दिवस के दिन शहरबन्नी में आयोजित कार्यक्रम को भव्य एवं अभूतपूर्व तरीके से मनाने के लिए जोर-सोर से लगे हुए है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के द्वारा उक्त कार्यक्रम का आमंत्रण कार्ड सभी राजनीतिक दल के शीर्ष नेताओं एवं सभी पार्टियों के सांसद मंत्री विधायक को भेजा जा रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पशुपति पारस विगत दस दिनों से पटना में अपने आवास में केम्प किए हुए है और लगातार अपने पार्टी के नेताओं और कार्यक्रताओं के साथ बैठक भी कर रहे हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता अग्रवाल ने कहा कि आज पटना में पार्टी के केम्प कार्यालय में पशुपति पारस के उपस्थिति में पार्टी के शीर्ष नेता पूर्व सांसद केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सूरजभान सिंह, पूर्व सांसद चंदन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेश्वर सिंह, पार्टी के प्रधान महासचिव केशव सिंह की अहम बैठक हुई जिसमें स्थापना दिवस को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने को लेकर और विधान सभा चुनाव में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाने को लेकर गहन मंथन किया गया।
पारस के पैतृक गॉंव खगडिया के शहरबन्नी में देश भर के पार्टी एवं दलित सेना के कार्याकर्ताओं और नेताओं का बहुत बड़ा जुटान होगा
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


