JNA/ नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर जलमिनर में लगे बिजली का बिल नहीं मिलने के कारण जलमिनर करीब 15 दिनों से बंद हो गया। वहीं ग्रामीण स्वच्छ पानी के लिए ललाईत हो रहा है ।मालूम हो कि बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के कंजरी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 15 में लगे जलमिनर करीब 15 दिनों से बंद पड़ा हुआ है। जिस कारण ग्रामीणों को स्वच्छ पानी का नसीब नहीं हो रहा है। इस संबंध में उक्त वार्ड के ग्रामीण किशो सिंह, अभिनंदन सिंह, गोविंद कुमार, मुकेश सिंह, शंभू सिंह समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों को स्वच्छ पानी गरीब 15 दिनों से नसीब नहीं हो रहा है, कारण यह है कि जल मीनार में लगे बिजली बिल जमा नहीं होने के कारण बिजली विभाग के द्वारा बिजली काट दी गईऋ जिस कारण स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा है। आगे उन्होंने बताया कि अलग-अलग जगह पर पाइप फट जाने के कारण ग्रामीणों के घरों में लगे टोटी में स्वच्छ पानी नहीं पहुंच रहा है। जिस कारण गरीबों चापाकल का पानी पीने के लिए मजबूर हो गया है जो चापाकल आयरन युक्त पानी देता है।


