22.5 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

मानसी नगर पंचायत में गणेश महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

*गणपति बप्पा के आगमन को लेकर हर ओर उत्साह का माहौल*

*गणपति बप्पा की मूर्ति को अंतिम रूप दिया पप्पु कुमार सुमन*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिले के मानसी नगर पंचायत में गणेश महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। कल से प्रारंभ होने वाले इस महोत्सव में गणपति बप्पा के आगमन को लेकर हर ओर उत्साह का माहौल है। पूजा पंडाल में गणपति बप्पा की मूर्ति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंडाल में गणेश भगवान की मूर्ति बनाई गई है। इस बार मानसी में 15 वीं बार गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष सह मानसी नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद पप्पू कुमार सुमन ने बताया कि कल को सुबह में कलश शोभा यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। कलश शोभा यात्रा के बाद पूजा प्रारंभ होगा। मेला समिति के सचिव सह मानसी नगर पंचायत के सभापति प्रतिनिधी आयुष कुमार गोलू के बताया कि 7 सितंबर से 12 सितंबर तक पूजनोत्सव, शंकरभिषेक, सहस्त्रचन, संगीतमय  कल सुबह में कलश शोभा यात्रा के साथ 6 दिवसीय गणेश महोत्सव होगा आरंभ 6 दिवसीय इस गणेश महोत्सव में भगवान गणेश की विशाल प्रतिमाएवं भव्य तोरण द्वार, पंडाल, रेलवे बॉलीबॉल मैदान में लगाए गए टावर झुला, ड्रेगन ट्रेन, ब्रेक डांस, डिजनी, नौका विहार एवं मीना बाजार सहित अन्य मनोरंजक व्यवस्थाएं मेला में आकर्षण का केंद्र बना रहेगा। खासकर भगवान गणेश की प्रतिमा की खूबसूरती के साथ कलाकारों द्वारा तैयार किया गया है। मेला को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने के साथ ही हर कोई गणपति बप्पा के स्वागत के लिए तैयारियों में जुटे हैं। तोरण द्वार और पंडालों की सजावट चल रही है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें