जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी शतरंज खगड़िया के शुभम ने तेलंगाना में फिर लहराया परचम। खगड़िया शहर से सटे मथुरापुर निवासी शिक्षक मनोज कुमार राय के पुत्र शुभम कुमार ने तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में चल रहें तीन दिवसीय छठा मार्वल इंटरनेशनल विलौ 1800 फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता ( 3 सेपटेम्बर से 5 सेपटेम्बर ) तक चला। इस शतरंज प्रतियोगिता में भारत सहित छह देशों के यथा सिंगापुर, मलेशिया, केन्या, दक्षिण अफ्रीका, यु एस ए के 371 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस शतरंज के महामुकाबला में अपने खगड़िया के स्टार शतरंज खिलाड़ी शुभम कुमार ने कुल नौ राउंड के खेल में आठ अंक प्राप्त करते हुए 371 खिलाड़ियों में तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरा स्थान आने पर आयोजक ने शुभम कुमार को चालीस हजार रुपये और एक शानदार ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। शुभम ने इस प्रतियोगिता में अपने रेटिंग अंक में 33 अंकौ का इजाफा भी किया। उक्त जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने दिया है। यशवन्त ने आगे बताया कि पिछले साल 2023 में इसी तेलंगाना राज्य में विलौ 1600 शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए एक लाख रुपये का शुभम ने पुरस्कार प्राप्त किया था। शुभम के सफलता पर अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्दार, खिलाड़ी केशव कुमार यशवन्त, माधव कुमार यशवन्त, अमरनाथ गुप्ता, हर्षवर्धन राज सहित सैकड़ों खेल प्रेमी ने बधाई संदेश भेजा है।


