33.9 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

मेरा मिट्टी, मेरा देश कार्यक्रम, भाजपा कार्यकर्ता ले रहे है वढ़- चढ़कर हिस्सा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी
खगड़िया मानसी  बलहा पंचायत में मेरा मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के तहत राजाराम सिंह के नेतृत्व में सेवानिवृत्त सीआरपीएफ उपनिरीक्षक शिवनारायण प्रसाद के आंगन से कलश में मिट्टी भराई की गई। इस दौरान बलहा पंचायत के उपमुखिया मुन्नी कुमारी एवं अजय कुमार ने मिट्टी कलश में लिया। इधर कार्यक्रम के उपरांत राजाराम सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में फिर से भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है। मोदी जी के नेतृत्व में हो रहे कार्यक्रम जी टेवन्टी शिखर सम्मेलन एक मिशाल है की भारत में पहली बार जी टेवन्टी शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। श्री राजा राम सिंह ने कहा की भारत की मिट्टी सोना है इसे मजबूत इरादे वाले व्यक्ति चाहिए ।  कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह ने किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अजय पौद्दार, मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार, बलहा शक्ति केंद्र सहप्रमुख रंजीत कुमार,अजय कुमार, भाजपा नेता मुकेश कुमार, सियाराम महंतों, अजित कुमार, मनोज गुप्ता,वार्ड सदस्य धर्मेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार, सामिल रहें, कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह ने सेना जवान को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें