34.7 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

रात्रि गश्ती के दौरान तीन डीजे किए गए जब्त, दर्ज की गई प्राथमिकी

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी देर रात, रात्रि गश्ती के दौरान एसडीओ संजीव कुमार एवं एस डी पी ओ राम कृष्णा के द्वारा पुनौरा थाना अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर छापेमारी करते हुए तीन डीजे जब्त किए गए। डीजे संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कारवाई की जा रही है।सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि *डीजे को लेकर प्रशासन सख्त है। कहा कि उक्त कारवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि किसी भी शादी–ब्याह, पर्व –त्योहार के अवसर पर डीजे प्रतिबंधित है। अभी आचार संहिता भी लागू है। अतः किसी भी मौके पर डीजे बजाने पर कारवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि डीजे से उत्पन्न ध्वनि प्रदूषण के कारण आम जन को स्वास्थ्य से संबंधित गंभीर स्थितियों का सामना भी करना पड़ता है। अतः किसी भी मौके पर डीजे के उपयोग पर पूर्णतः पाबंदी होगी। यदि किसी के द्वारा इसका उल्लंघन किया जाता है तो संबंधित पर विभिन्न प्रावधानों के अंतर्गत कठोर कारवाई की जाएगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें