42.3 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत का जिला जज डॉ राकेश कुमार सिंह तथा जिला पदाधिकारी रिचा पाण्डे ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन किया गया

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद इस वर्ष के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत जहानाबाद का उद्धघाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ राकेश कुमार सिंह तथा जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया ! इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अनंदिता सिंह जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव रणजीत कुमार, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ गिरजानंद त्यागी ,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय जावेद अहमद खान,राकेश कुमार वर्मा,कौशल किशोर, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमरजीत कुमार, मुंशीफ प्रेरणा सिंह, एसडीजेएम आदिति कुमारी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आलोक कुमार, कुमार वैभव, डिंपी कुमारी उपस्थित थे । इस अवसर पर जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता के लिए कहा इस राष्ट्रीय लोक अदालत मे अधिक से अधिक मुक़दमे का निपटारा किया जाए । जिससे की जो मुकदमे में फंसे हुए हैं उन्हें काफी राहत मिलेंगे। जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सराहना करते हुए कहा कि निश्चित रूप से इस हम लोगों को इससे राहत मिलेगा। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजीत कुमार ने बताया कि कुल तेरह पीठों का गठन किया गया है जिसमे जहानाबाद में 10 एवं अरवल में तीन पीठ का गठन किया गया है । इस अवसर पर नव सेवाश्रम संस्था द्वारा कंबल का वितरण किया गया, जबकि रोटी बैंक द्वारा लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया ! कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्य संतोष श्रीवास्तव ने किया! इस अवसर पर बिहार कॉमन सर्विस सेंटर संस्थान के अरुण कुमार निराला, चिंटू कुमार द्वारा आयुष्मान कार्ड,लेबर कार्ड, इ कार्ड बनवाने का कार्य किया गया ! इस अवसर पर लीगल ऐड काउंसिल अजीत कुमार, राजीव कुमार पीएलवी शशि भूषण सिन्हा, संतोष सरवन कुमार, दीनानाथ कुमार, सीता कुमारी, नवल किशोर पांडे के अलावे प्राधिकार के कर्मी मनोज दास दीनानाथ कुमार,मिथिलेश कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, शशिकांत कुमार उपस्थित थे !नव सेवाश्रम संस्थान जिनके द्वारा कम्बल का वितरण किया उनके स्वयंसेवी अरविंद कुमार कश्यप नीरज कुमार निशांत सरोज सिंह रजनीश कुमार बिक्कु अनिल कुमार सिंह, सूरज कुमार निर्मल कुमार डॉ उदय तिवारी,शुभम कुमार,सहित कई लोग उपस्थित थे तथा एक रोटी बैंक द्वारा समझौता करने आए लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया !

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें