41.8 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

वाणावर काव्य महोत्सव पंचम संस्करण के संदर्भ में प्रेस वार्ता,अशोक प्रियदर्शी

जगदूत अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद मगध साहित्य विरासत मंच के तत्वावधान में आयोजित होने वाले वाणावर काव्य महोत्सव पंचम संस्करण के संदर्भ में आज 05 जनवरी को गांधी मैदान स्थित कॉपरेटिव बैंक परिसर में मंच द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता कि अध्यक्षता करते हुए श्री अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि दिनांक 19 जनवरी 2025 को भव्य रूप से वाणावर काव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मौजूद मंच के संरक्षक शिक्षाविद सह सामाजिक कार्यकर्ता डॉ एस के सुनील एवं वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि यह कार्यक्रम जिले में मौजूद ऐतिहासिक धरोहर का प्रतीक बराबर के हसीं वादियों में प्रत्येक वर्ष काव्य महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसका उद्देश्य इस क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर का पर्यटन स्थल के रूप में पहचान देना है साथ ही लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता फैलाना है। इस अवसर पर सामुहिक वनभोज का भी आयोजन किया जाएगा।वहीं मंच के अध्यक्ष ने बताया कि बिहार के विभिन्न जिलों से कवि कवित्रियों व इतिहासकारों का यहां आगमन होता है और इस रुप में यहां साहित्यकारों का महाकुंभ जैसी वातावरण बन रही है।प्रेस वार्ता के माध्यम से इस जिले के सभी साहित्य सुधी जनों एवं प्रबुद्धजनों को आमंत्रित करने वाले में गजलकार सागर आनंद, सुधाकर राजेन्द्र, राणा विरेन्द्र सिंह, चितरंजन चैनपुरा, नंदन मिश्रा समाज सेवी पत्रकार अनिल कुमार गुप्ता वं महेश मधुकर शामिल हुए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें