*डीजे बजाने पर रहेगा पूर्णतः बैन सुभम कुमार पांडेय*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी थाना में दुर्गा पूजा, को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मानसी थानाध्यक्ष सुभम कुमार पांडेय ने की। बैठक में मुख्य रूप से मुख्य पार्षद प्रतिनिधी आयुष कुमार गोलू, उप मुख्य पार्षद पप्पु कुमार सुमन बलहा पंचायत के मुखिया राजेश कुमार भरती उर्फ पप्पु साह, सैदपुर मुखिया प्रतिनिधी जितेंद्र कुमार समेत दर्जनों जनप्रतिनिधी उपस्थित थे। बैठक में प्रतिमा विसर्जन करने हेतु रूट चार्ट पर विशेष रूप से चर्चा की गयी।
दुर्गा पूजा के अवसर पर लगने वाले मेला में शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखने मेले व पंडालों में सीसीटीवी कैमरा व अग्निशामक यंत्र लगाना अनिवार्य बताया गया। क्यो कि कोई भी उपद्रव शराब के कारण ही होता है। वहीं बैठक में उपस्थित पूजा समिति के सदस्य व जनप्रतिनिधियों से थानाध्यक्ष ने पूजा के दौरान स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। तथा सबों से अपील किया कि पूजा के दौरान सभी जनप्रतिनिधि शांति व्यवस्था बनाये,107 की कार्यवाही करने की बात कही गई। बैठक में सदस्यों को 15 दिनों के अंदर आवेदन जमा करने स्वयंसेवियों कार्ड एवं फोटो का निर्देश थानाध्यक्ष ने दिया डीजे बजाने पर पूर्णतः पाबंदी लगाई गई है। पूजा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेला व पूजा पंडालों में पुलिसकर्मी की तैनाती की जायेगी। वहीं बलहा पंचायत के मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पु साह ने बैठक में पूजा के दौरान शराबियों पर नकेल कसने की मांग कि हैं, वहीं मानसी थाना अध्यक्ष सुभम कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस प्रशासन की मदद करें। बैठक में सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


