JNA/ अरुण कुमार वर्मा सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में सक्षमता परीक्षा–2 उत्तीर्ण 100 नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के रूप में औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। साथ ही प्रखंडस्तर पर विभिन्न प्रखंड संसाधन केंद्र में शिविर आयोजित कर कुल 1943 विशिष्ट शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। सक्षमता परीक्षा–2 में उत्तीर्ण होने वाले शिक्षकों को जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। “शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता बढ़ाने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आपकी सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाएगी।उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान और अनुभव का उपयोग कर छात्रों को बेहतर शिक्षा देने में योगदान दें। साथ ही, उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि सभी शिक्षक अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करेंगे।मौके पर माननीय विधायक सुरसंड श्री दिलीप राय माननीय विधायक रुन्नीसैदपुर श्री पंकज मिश्रा माननीय विधायक बथनाहा श्री अनिल कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती अदिति कुमारी,मेयर, नगर निगम सीतामढ़ी, रौनक जहां परवेज, जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार साहू, सहित अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
सक्षमता परीक्षा–2 उत्तीर्ण 100 नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के रूप में औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


