41.8 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी रिची पांडे ने सात निश्चय से संबंधित समीक्षात्मक बैठक

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट  सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी रिची पांडे ने सात निश्चय से संबंधित समीक्षात्मक बैठक में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों की अद्धतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। विभागवार निर्धारित बिंदुओं की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि बढ़ते तापमान के कारण जल स्तर नीचे जाने की संभावना के दृष्टिगत पेय जल की समस्या के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाना सुनिश्चित करें।उक्त निर्देश पी एच ई डी को दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंडों में पी एच ई डी के अभियंताओं के साथ बैठक कर चापाकलो की अद्धतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे। इस संबंध में उन्होंने नगर निगम सहित सभी संबंधित नगर पंचायत को भी इस हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया ।बैठक में लघु जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित नलकूपों की स्थिति की भी समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। । बैठक में डीडीसी श्री मनन राम, जिला जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें