जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
पक्का मकान की गारंटी करो! **प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ऐसे गरीब परिवारों को जो अब तक जीर्णषीर्ण मकान में गुजर बसर करते हैं इन्हें आवास की गारंटी करो!
** 72000 से कम आय वाले गरीब परिवारों को आय प्रमाण पत्र दो तथा स्वलघु उद्योग हेतु ₹200000 देने का वादा निभाओ, जहानाबाद 22 अगस्त 2024 हक दो वादा निभाओ! घोषित राजव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन के माध्यम से भाकपा माले एवं अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के बैनर तले आज प्रखंड मुख्यालय मोदनगंज ,घोसी, काको, मखदुमपुर तथा जहानाबाद प्रखंड मुख्यालय में अपनी मांगों को अधिकारियों को सुपूर्द किया गया| जहानाबाद प्रखंड में घोसी विधायक कामरेड रामबली सिह यादव, भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य श्रीनिवास शर्मा खेग्राम्स जिला अध्यक्ष सत्येंद्र रविदास प्रखंड संचिव कामरेड हसनैन अंसारी माले नेता अरुण सिंह, गणेश दास, मुकेश पासवान ब्रह्मदेव प्रसाद,प्रमिला देवी, संजू देवी मोदनगंज प्रखंड में कामरेड वितन माझीं ,खेग्राम्स जिला सचिव प्रदीप कुमार ,जवाहर बिदं जोगिंदर यादव ,मनोज वर्मा जगदीश पासवान घोसी प्रखंड में कामरेड अरुण बिदं, कमलेश प्रसाद, बुद्धदेव यादव ,ईद्रेश पासवान संजय चंद्रवंशी प्रकाश बिदं वरुण पासवान मदन यादव यदुनंदन दास अवधेश कुमार मखदुमपुर प्रखंड में कामरेड धनेश्वर मांझी शिवरतन सिंह दूधेश्वर प्रसाद वेंकटेश शर्मा प्रशांत शर्मा बाढ़न माझीं सोनफी देवी मुन्ना देवी काको प्रखंड में घोसी विधायक कामरेड रामबली सिंह यादव कामरेड विनोद कुमार भारती भारत प्रसाद उदय पासवान रामेश्वर मांझी प्रताप दास सतीश चौधरी रेणु देवी कंचन देवी भरत पासवान मिट्ठू विश्वकर्मा ने इसका नेतृत्व किया| प्रदर्शन के बाद सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री ने घोषणा किया था कि अभी भी देश भर में 3 करोड़ से अधिक ऐसे परिवार हैं जो आवास विहिन है उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान दिया जाएगा |बिहार सरकार बिहार में आर्थिक, सामाजिक जनगणना सर्वे के अनुकूल के अनुसार कहा था की बिहार भर में 94 लाख 33 हजार 300सौ33 परिवार ऐसे हैं जिनका सालाना आय 72000हजार रूपये से कम है इन्हें हम स्वलघु उद्योग हेतु प्रत्येक परिवार को ₹200000 देंगे तथा केंद्र व राज सरकार ऐसे परिवार जो आज भी आजादी के 78 वर्ष बाद भी गैरमजरुआ, मालिक गैर मजरूआ, हिंदं केशरे जमीन, रेलवे लाइन ,रोड किनारे, आहर ,पोखर, ,पईन के किनारे बसे हुए हैं परिवारों को जिनके पास अपनी कोई जमीन नहीं है उन्हें उजाड़़ने के पहले 5 डिसमिल जमीन तथा पक्का मकान देंगे| नेताओं ने कहा उक्त बादाओं को सरकार पूरा करें अन्यथा, राज्य व देशव्यापी बड़े आंदोलन जनता जाने को वाद्दय , उक्त मांगों के आलोक में पांचो प्रखंड में मिलाकर 15000 से अधिक आवेदन फार्म जमा किए गए तथा इसमें 7000 से अधिक जनता की जन भागीदारी हुई।


