42.3 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

सौगंध राम की खाई थी, मन्दिर वहीं बनाएंगे। विहिप ने वचन निभाया, मन्दिर वहीं बनवाया है

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से सुभम चौहान कि रिपोर्ट 
भारत वर्ष के लिए आज का दिन अत्यंत हर्ष पूर्ण और उल्लास से भरा रहा है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर खगड़िया जिले में भी सभी मठ मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राण प्रतिष्ठा सनातन की सहिष्णुता , संघर्ष , बलिदान और एकजुटता का प्रतीक़ है। राम आयेंगे से, राम आयें हैं तक के सफर में विहिप बजरंग दल के अनगिनत सदस्यों का बलिदान आज सफल रहा। इस बात की जानकारी देते हुए विश्व के हिन्दूओं की आवाज विश्व हिंदू परिषद् के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार ने कहा कि आज हम सभी का जीवन सार्थक हो गया। हम सभी अत्यंत सौभाग्यशाली है कि राम मंदिर निर्माण कार्य के साक्षी बनें है। उन्होंने ने बताया कि हिंदू समाज द्वारा कहीं अखंड रामायण पाठ तो कहीं राम धुन का भजन हुआ और भंडारा (प्रसाद वितरण) का कार्यक्रम हुआ है। राम जानकी मंदिर स्टेशन परिसर में भी एक सप्ताह से चल रहा धार्मिक आयोजन हवन-यज्ञ , भंडारा के साथ सम्पन्न हुआ।
वहीं नगर मंत्री मनीष गुप्ता नगर संगठन के द्वारा आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभ समापन के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद् दिया। स्टेशन परिसर स्थित राम जानकी मंदिर में अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद हवन का आयोजन किया गया जिसमें विहिप के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार सपत्नी मुख्य यजमान बनें। उनके साथ सैकड़ों रामभक्त हवन-यज्ञ में शामिल हुए। इसके बाद भंडारा का आयोजन हुआ जिसमें दुर्गावाहिनी की बहनों ने भक्तो के बीच प्रसाद वितरण किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विहिप के प्रांत समरसता प्रमुख विलास चन्द्र सिंह, बजरंग दल के नगर संयोजक अभिमन्यु कुमार, सह संयोजक संजय कुमार सिंह, राजेश गुप्ता, प्रशन्नजित झा, विष्णु बजाज, रितेश शर्मा, प्रदीप कुमार, अनिल मेहता, मंदिर कमेटी के मंत्री सूरज पासवान सहित सैकड़ों राम भक्त उपस्थित रहें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें