37.3 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

सौ पुत्र के समान है एक पेड़ : संजय पासवान

जगदूत न्यूज संदीप कुमार भेलौरी कि रिपोर्ट डेहरी ऑन सोन एसएनबी। पर्यावरण से ही मनुष्य और जीवों का जीवन चलता है। वृक्ष ही जीवन दाता है। एक पेड़ सौ पुत्र के समान है। उक्त बातें दुसाध जागृति एवं सांस्कृतिक चेतना मंच के संस्थापक अध्यक्ष संजय पासवान ने गायत्री परिवार के लोगों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों वृक्षारोपण करने के उपरांत कहीं। उन्होंने कहा कि विगत 10 वर्षों से गायत्री परिवार तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम चल रहा है। हम लोग लगातार जलवायु परिवर्तन के कारण वृक्षारोपण कर रहे हैं। पासवान ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग हो रहा है। समुद्र का जलस्तर कि बढ़ रहा है। आज पृथ्वी पर प्राणी मात्र को बचाने के लिए पेड़ लगाना होगा। डॉ मनोज सिंहा ने कहा कि धरती 25 प्रतिशत बची है। पर्यावरण को बचाने के लिए आप सभी कम से कम एक वृक्ष जरुर लगाएं क्योंकि एक पेड़ 100 पुत्र के समान है। मौके पर रनेश कुमार डॉट, मुन्ना कुमार, शैलेंद्र कुमार, विंध्याचल शर्मा, कृष्णानंद, उमेद सिंह, शिव कुमार, पत्रकार मदन कुमार सहित कई लोग शामिल थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें