*प्रदेश अध्यक्ष आफताब रौशन ने कहा कि सम्मान समारोह सह स्थापना दिवस कार्यक्रम रामनगर में होगा भव्य*
जगदूत न्यूज बेतिया से मनीष दुवे की रिपोर्ट रामनगर-आज दिनांक 16 दिसंबर 2023 को स्वतंत्र मीडिया परिषद का तृतीय स्थापना दिवस बड़ी धूम-धाम से रामनगर कार्यालय में बिहार प्रदेश अध्यक्ष मो साहेब एस एस खान उर्फ आफताब रौशन,प्रदेश संयोजक प्रकाश सिंह,प्रदेश संगठन मंत्री तबरेज आलम,जिला प्रभारी गोलू सिंह,जिला सचिव आशुतोष हाजरा,मिथलेश कुमार,डॉक्टर विनोद मदेशिया,रामनगर प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्णकांत तिवारी, विजय शुक्ला,मो समीर,सूरज सिंह आदि के द्वारा केक काटकर तृतीय स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के कई मीडियाकर्मी भी मौजूद रहे। वही बिहार प्रदेश अध्यक्ष आफताब रौशन ने बताया कि इस बार स्वतंत्र मीडिया परिषद पत्रकार संघ का रामनगर में होने वाले सम्मान समारोह सह स्थापना दिवस कार्यक्रम बहुत ही भव्य तरीके से होना है और रामनगर में होने वाले सम्मान समारोह कार्यक्रम की सभी जिम्मेदारी प्रदेश संयोजक प्रकाश सिंह,जिला प्रभारी गोलू सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री तबरेज आलम, प्रदेश महासचिव दिग्विजय नारायण सिंह को सौंपी गई है। प्रदेश संयोजक प्रकाश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में कोई बाधा उत्पन्न ना हो इसलिए पहले से तैयारी किया जा रहा है। जिला प्रभारी गोलू सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम बिहार में एक अच्छा संदेश देगा। प्रदेश संगठन मंत्री तबरेज आलम ने बताया कि देश के लिए शहिद हुए वीर जवानों के परिजनों को सम्मानित करने का जो योजना बनाई गई है यह बहुत अच्छा पहल है।


