जगदूत न्यूज जयपुर से जे पी शर्मा कि रिपोर्ट जयपुर राजस्थान।चोमू में हुए हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में से प्रमुख उपनयन संस्कार में जयपुर जिले के कोने-कोने से आए 111 बटुकों ने जनेऊ धारण की ब्राह्मण समाज राजस्थान की जयपुर जिला देहात की ओर से विप्र समाज को अपने संस्कारों की तरफ लौटने की भावना के साथ यज्ञोपवीत संस्कार विगत 5 वर्षों से निरंतर शहर के मोरिजा रोड स्थित कागलिया वाले बालाजी मंदिर परिसर में हजारों विप्र बंधुओं की मौजूदगी में उपनयन संस्कार हुआ यह षष्ट उपनयन संस्कार था आचार्य पंडित अरुण कुमार शर्मा, पंडित ईश्वरदास शर्मा, कैप्टन श्री राम शर्मा के सानिध्य में 31 विद्वानों ने गणेश पूजन गायत्री मंत्र का ध्यान, शास्त्रीय विधि, संतों की मंत्र दीक्षा और 21 कुंडीय यज्ञ के साथ 111 बटुको का यज्ञोपवीत संस्कार करवाया गया विभिन्न क्षेत्रों की 21 विभूतियों को सम्मानित किया गया। यजमानो ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी। इससे पहले संतो एंव अतिथियों ने मां गायत्री के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर यज्ञोपवीत संस्कार का विधिवत शुभारंभ किया। ब्राह्मण समाज राजस्थान के जयपुर जिला देहात जिलाध्यक्ष भुवनेश तिवाडी के नेतृत्व एवं देखरेख में हुआ। उपनयन संस्कार में पदाधिकारी ने संतों व अतिथियों का अभिनंदन किया जिला महासचिव बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में गिरधारी दास जी महाराज नरसिंहपुरी महाराज सागरपुरी महाराज, प्रेमदास महाराज के सानिध्य एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिल्पी कौशिक वित्तीय सलाहकार इंदिरा गांधी नहर परियोजना विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा, थानाधिकारी प्रदीप शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष किरण शर्मा डॉ एम एल शर्मा, डॉ सुधांशु पांडे एवं प्रदेशाध्यक्ष पं अंबिका प्रकाश पाठक की अध्यक्षता में षष्ट यज्ञोपवीत संस्कार हुआ । इस दौरान पदाधिकारीयो में जिला संरक्षक सांवरमल शास्त्री, डॉ ओम प्रकाश शर्मा, श्रीराम बटवाल, डॉ बंशीधर शर्मा अशोक रेवडका, अशोक आचार्य, संदीप शर्मा, ओम प्रकाश रीडर, चंद्र प्रकाश शर्मा, डॉ रामप्रकाश शर्मा, डॉ पवन कुमार तिवाडी, मक्खन शर्मा, सत्य प्रकाश पारीक, नारायण लाल शर्मा, एडवोकेट हेमेंद्र शर्मा, हरिओम शर्मा कृपाशंकर शर्मा, डॉ सांवरमल शर्मा, मुकेश दीक्षित, भवानी शंकर शर्मा, महिपाल शर्मा, रामबिहारी शर्मा, मुकेश शर्मा, ममता शर्मा, आशा शर्मा, उपस्थित रहे।
111 बटुकों ने की धारण की जनेऊ धारण, विभिन्न क्षेत्रों की 21 विभूतियां हुई सम्मानित
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


