जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद। स्थानीय परिसदन जहानाबाद में
पूर्व विधायक पालीगंज सह प्रदेश प्रवक्ता ऊषा विद्यार्थी ने प्रेस को संबोधित करते हुए, नारी शक्ति वंदन अधिनियम” सिर्फ एक कानून नहीं, करोड़ों महिलाओं के सपनों को उड़ान देने वाली माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा एक ऐतिहासिक पहल है। अब हमारी माताएं और बहनें सिर्फ वोट बैंक नहीं, बल्कि नीति निर्माता (Policy Makers) बनेंगी।
अब नेतृत्व की बारी है । नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं की आवाज़ अब संसद और विधानसभा में भी गूँजेगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार , जिला महामंत्री अमरेन्द्र कुमार एवं अनिल ठाकुर जिला मंत्री मनोज पासवान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुनम कुमारी एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी, मुन्ना कुशवाहा एवं जितेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
नारी शक्ति वंदन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


