जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रणवीर कुमार, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा खगड़िया स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के विभिन्न धाराओं में कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें 6 व्यक्तियों को बिना कोई अधिकार पत्र के स्टेशन में प्रवेश करने के जुर्म में, 03 व्यक्तियों को नो पार्किंग जोन में अनाधिकृत रूप से बाइक खड़ी करने के जुर्म में, 01 व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से चलती ट्रेन में अलार्म चेन पुलिंग कर गाड़ी रोकने के जुर्म में, 02 व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से स्टेशन में प्रवेश कर खाद्यपदार्थ बिक्री करने के जुर्म में, दो व्यक्तियों को सीआईबी गडहरा द्वारा 15910 डाउन में बेगूसराय से खगड़िया के मध्य अनाधिकृत रूप से खाद्य पदार्थ बिक्री करने के जूर्म में, एक पुरुष को महिला कोच में अनाधिकृत रूप से चढ़ने के जूर्म में गिरफ्तार किया गया । सभी गिरफ्तार 15 अभियुक्तों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला दर्ज कर 13 को माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया जबकि दो को निर्देशानुसार जमानत पर छोड़ दिया गया है।
नई खबरें


