जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया कला सस्कृति एवं युवा विभाग बिहार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत 28 वाँ खगड़िया जिला स्तरीय युवा उत्सव 2024 का आयोजन जिला प्रशासन, खगड़िया एवं जिला कला एवम संस्कृति पदाधिकारी खगड़िया के संयुक्त तत्वावधान में दिनाक 24.092024 एवम दिनाक-25.09.2024 को अपराहन 10:30 बजे से टाउन हॉल, खगड़िया के प्रेक्षागृह एवं खेल भवन सह-व्यायामशाला, खगडिया में आयोजित होगी। इस युवा उत्सव में 15-29 वर्ष के आयु वर्ग के छात्र/छात्रा कलाकार जो निजी या सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत है. एवं अन्य कलाकारों को भी अपने कला कौशल के बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। जिला के चयनित कलाकारों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2024 के आयोजन में अपने बेहतर कला का प्रदर्शन करने के लिए जिला के प्रतिनिधित्व के रूप में भेजा जाएगा। इस जिला युवा उत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा, इसमें विज्ञान में अभिरूचि रखने वाले छात्रों को विज्ञान प्रदर्शन का आवसर दिया जाएगा।
*दिनांक-24.09 2024 को आयोजित प्रतियोगिता एवं स्थल- खेल भवन, खगड़िया*
1. चित्रकारी
2 मूर्तिकला
3. कहानी लेखन
4. कविता लेखन
*प्रतियोगिता स्थल टाउन हॉल, खगड़िया में*
1.लोक नृत्य समूह या एकल
2 शास्त्रीय नृत्य
3. वक्त्रिता
4 विज्ञान प्रदर्शनी/मेला
*दिनांक-25.09.2024 को टाउन हॉल में आयोजित प्रतियोगिता*
1.लोकगीत समूह या एकल
2 शास्त्रीय गायन एकल
३ शास्त्रीय वाद्य-वादन
4 हारमोनियम (सुगम)
5 एकाकी नाटक


