33.1 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

मोनु कुमार, निधि कुमारी, उमा कुमार, भारती कुमारी अपने अपने तीनों मैच जीतकर सयुंक्त रुप से चल रहें हैं आगे

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी  शतरंज:– तीन चक्र समाप्ति उपरांत मोनु कुमार, निधि कुमारी, उमा कुमार, भारती कुमारी अपने अपने तीनों मैच जीतकर सयुंक्त रुप से चल रहें हैं आगे। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के तत्वावधान में 20 वां बनारसी प्रसाद मेमोरियल एकदिवसीय एक स्कूल स्तरीय रेपीड अभ्यास शतरंज प्रतियोगिता आज दिनांक 12 सितम्बर को मानसी नगर पंचायत के जी डी एकेडमी के खेल परिसर में निशुल्क नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त के नेतृत्व में कराया जा रहा है। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक चन्द्र राज ने बताया कि 33 खिलाड़ी और पांच राउंड के इस खेल में तीन राउंड के समाप्ति उपरांत मोनु कुमार, निधि कुमारी, उमा कुमार, भारती कुमारी अपने अपने तीनों मेंच जीतकर संयुक्त रुप से आगे चल रहें हैं, बाद बांकी खिलाड़ी पीछे चल रहें हैं।अभी दो राउंड का खेल होना बांकी है, जो देर शाम समाप्त होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद खगड़िया के सदस्य सह क्रांतिकारी समाजिक कार्यकर्ता रजनीकांत यादव और ग्राम स्वराज संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार, नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के सयुंक्त सचिव कामरेड संजय कुमार ने सयुंक्त रूप से शतरंज की चाल चलकर खेल का उद्घाटन किया। उद्घाटनकर्ता रजनीकांत ने खिलाड़ियों को खेल के साथ साथ उंची शिक्षा ग्रहण करने के लिए कहा और समाज के परेशानियों को समझकर उसे दुर करने का प्रयास करें। मौके पर मौजूद सहायक आर्बिटर माधव कुमार यशवन्त, विद्यालय के प्रधानाचार्य रामविनय यादव संचालक इन्द्र भुषण कुमार, प्रतियोगिता के संयोजक शिक्षक अरविंद कुमार, रमेश कुमार, सिकन्दर यादव सहित दर्जनों शतरंज खिलाड़ी मौजूद थें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें