जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी, खगड़िया शतरंज खिलाड़ी खगड़िया के शुभम और मानव ने समस्तीपुर में लहराया परचम। समस्तीपुर जिला शतरंज संघ के द्वारा आयोजित प्रथम ओपन शतरंज प्रतियोगिता शाहपुर पटौरी में दिनांक 22 / 09/2024 को कराया गया, जिसमें दस जिले के 60 प्रतिभागी शामिल हुए। अपने खगड़िया के स्टार खिलाड़ी शुभम कुमार और अन्डर 14 के उभरते हुए खिलाड़ी मानव कुमार भी उक्त प्रतियोगिता में शामिल हुए थें, जिसमें सारे खिलाड़ी को पीछे छोड़ते हुए शुभम कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया और मानव ने छठा स्थान प्राप्त किया। आयोजक ने दोनों खिलाड़ी को नगद और मेडल देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि मानव कुमार इन दिनों शुभम कुमार से शतरंज की बारिकियौ को सीख रहें हैं। उक्त जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने दी है। यशवन्त ने आगे बताया कि खगड़िया जिले में शतरंज की काफी सम्भावना है, सिर्फ अभिभावकों को ध्यान देने की जरूरत है। इधर अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की उपाध्यक्ष विवेक भगत कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्दार ने कहा कि खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए अक्टूबर माह में निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता कराया जायेगा।


