जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरबिन्द कुमार राम साथ सहायक उप निरीक्षक रणबीर कुमार, आरक्षी विक्रम कुमार आज़ाद, आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा गस्त व् चेकिंग के दौरान पांच नाबालिक बच्चा को खगड़िया स्टेशन प्लेटफार्म संख्या-01,02 &03 पर बिना कोई अभिभावक के घूमते हुए दिखाई दिया | सभी पंचो बच्चे से पूछने पर बच्चा ने अपना नाम व् पता- (1) मोहम्मद राजा, उम्र-09 वर्ष, पिता- मोहम्मद सज्जान माता- अफसाना खातून, घर- इस्लामपुर, वार्ड नंबर- मालूम नहीं, थाना- मुफसिल, जिला- खगड़िया (2) मोहम्मद संफराज, उम्र- 08 वर्ष, पिता- मोहम्मद सज्जान माता- अफसाना खातून, घर- इस्लामपुर, वार्ड नंबर- मालूम नहीं, थाना- मुफसिल, जिला- खगड़िया (3) अंकित कुमार, उम्र- 14 वर्ष, पिता- प्रभाकर पासवान, माता- सुलेखा देवी, घर- गोगरी जमालपुर, वार्ड नंबर-29 थाना- गोगरी, जिला- खगड़िया,(4) आशिक कुमार, उम्र- 10 वर्ष, पिता- अरविन्द पासवान, माता- मनिका देवी, घर- शुभा गाजी घाट, वार्ड नंबर-11, थाना- अलौली , जिला- खगड़िया, (5)मिथुन कुमार, उम्र- 12 वर्ष, पिता- अरुण चौधरी, माता- रेखा देवी, घर- सिमरी बख्तियारपुर, थाना- सलखुआ , जिला- सहरसा बताया। खगड़िया स्टेशन आने का कारण पूछा तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। तत्पश्चात उक्त सभी बच्चे को रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया, गया एवं सुरक्षित रखा गया तथा 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन को सूचित किया गया ।चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया के सदस्य पोस्ट आये, जिन्हें बरामद उक्त नाबालिक बच्चे को बाल देख रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु आवश्यक कारवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।
5 बच्चे को लावारिस हालत में देख कर खगड़िया आरपीएफ ने चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


