42.3 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

राज्य स्तरीय U 15 शतरंज प्रतियोगिता खेलने को शतरंज के चार खिलाड़ी आरा रवाना

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया, मानसी राज्य स्तरीय U 15 शतरंज प्रतियोगिता खेलने को शतरंज के चार खिलाड़ी आरा रवाना। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में आरा जिला शतरंज संघ के द्वारा राज्य स्तरीय अन्डर 15 बालक बालिका शतरंज प्रतियोगिता दिनांक 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक आरा में कराया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 120 से ज्यादा खिलाड़ी बिहार के बिभिन्न जिलों से अपने अपने दांव आजमाने आ रहें हैं। इसमें अपने खगड़िया के चार शतरंज के सितारें क्रमशः अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त, रुद्र वीर सिंह, आदित्य वर्धन, अध्यन खेडिया भी खेलने के लिए आरा रवाना हो चुकें है। उक्त जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने दी है। यशवन्त ने आगे बताया कि आयोजकों के द्वारा चार बालक व चार बालिका को चयनित कर राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में खेलने के लिए तामीलनाडु के होसोर शहर में भेजा जायेगा। चयनित चार बालक व चार बालिका बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। जीते के लिए शुभकामनाएं देने बाले में अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्धार सहित कई खेल प्रेमियों ने जीत कि अग्रिम बधाई दे रहें हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें