42.3 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

सार्वजनिक एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर लगातार वाहन चेकिंग किया गया

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट

स्कूली बसों से आए दिन हो रहे दुर्घटना के गंभीरता के मद्देनजर जिला प्रशासन के द्वारा इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किया गया है। जिसके आलोक में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री स्वप्निल के द्वारा स्कूली बसों के जांच से संबंधित अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इस क्रम में आज विभिन्न सार्वजनिक एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर लगातार वाहन चेकिंग किया गया।इस क्रम में कूल 17 स्कूली वाहनों से कुल 3,00548 दंड के राशि के रूप दंड की राशि की वसूली की गई। श्री स्वप्निल ने बताया कि उक्त अभियान नियमित तौर पर चलाया जाएगा एवं विद्यालय के वाहनों का सख्ती से जांच की जाएगी।उन्होंने कहा कि उक्त वाहनों के लिए मानक तय किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्कूली बसों द्वारा सुरक्षा के विभिन्न मानकों का अनुपालन नहीं करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियम विरुद्ध वाहन परिचालन पर लगाम लगाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा पूरी सख्ती बरतने का अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि न केवल वाहन चालकों,मालिकों बल्कि स्कूल के संचालकों पर भी विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई करते हुए उनका नकेल कसा जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें