JNA/नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर फ्लड फाइटिंग का कार्य चल रहा है। बताते चलें कि बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के तेलीहार पंचायत अंतर्गत बन मोर के समीप बांध के सुरक्षा को लेकर फल्ड फाइटिंग कार्य में कार्य एजेंसी के द्वारा अनियमितता वरती जा रही है। जिसको लेकर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पवन सिंह, मुखिया प्रतिनिधि विनय सिंह, घनश्याम सिंह, प्रकाश सिंह, सीपीआई नेता अमीर सिंह, समाज सेवी राजीव कुमार सहनी, संजय साह समेत दर्जनों समाजसेवी कार्य स्थल पर पहुंचकर हो रहे फ्लड फाइटिंग कार्य में बरती जा रही है अनियमितता। जिस कारण स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश बनी हुई है। इस संबंध में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पवन सिंह ने बताया कि दो माह से फाइटिंग का कार्य चल रहा है, कार्य में कार्य एजेंसी के द्वारा मानक रूप से कार्य नहीं किया गया है। जिस कारण कटाव होने की संभावना हो रही है, साथ-साथ गुणवत्ता की कमी हो रही है। वही कार्य एजेंसी के द्वारा डुप्लीकेट बोड़ा का प्रयोग किया जा रहा है। यदि कोसी तीव्र गति से अपना रूप लेगी तो कटाव प्रारंभ फिर से हो जाएगी। यदि बाढ़ आने से पहले कार्य एजेंसी कार्य को सही तौर पर नहीं कर पाते हैं तो जमींदारी बांध पर खतरा मद्रा सकता है। यदि कट जाती है तो बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के पुरबी भाग कोसी में विलीन हो जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि कार्य एजेंसी को कार्य करने में शिथिलता बरतना नहीं चाहिए, ताकि बाढ़ आने से जमींदारी बांध पर खतरा नहीं हो सके। इसके लिए कार्य एजेंसी को रस्सी एवं बोड़ा के साथ-साथ मिट्टी में कटौती नहीं करना चाहिए। आगे उन्होंने बताया कि कोसी नदी के किनारे से जेसीबी से मिट्टी कटाई कार्य हो रही है, एक तरफ जमींदारी बांध को बचाने के लिए जिद्दों जहद की जा रही है। दूसरी तरफ कोसी नदी के किनारे से जेसीबी मशीन से मिट्टी कटाई कार्य से हो रही है।


