22.5 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

7 नंबर वार्ड में, लगभग 7 लाख रुपये की लागत से मुख्य पार्षद ने की पीसीसी सड़क का उदघाटन

*विकास हमारी पहली प्राथमिकता- प्रभा देवी*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी नगर पंचायत का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है। सबका सहयोग सबका विकास के साथ हम कार्य कर रही हुं, उक्त बातें मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी साथ में उप मुख्य पार्षद पप्पु कुमार सुमन ने मानसी नगर पंचायत के वार्ड न०-07 में प्रकाश ठाकुर के घर से लालो साह घर होते हुए प्रदीप साह घर के तक बनाये गये पीसीसी सड़क के उदघाटन की उपरांत कही। प्रभा देवी ने बताई की वर्षों से लोगों का चलने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था। रोड निर्माण हो जाने से लोगों अब कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इधर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने बताया की पीसीसी सड़क 7 लाख 13 हजार एक सौ रुपये की लागत से बनाया गया है। सड़क बन जाने से लोगों में खुशी है। गोलू ने कहा की मानसी नगर पंचायत को पांच वर्षों के अंदर हर गली मोहल्ले में सड़क का जाल बिछा दिया जायेगा। मौके पर संवेदक पंकज कुमार निराला वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विभूति कुमार, कुंदन कुमार,कक्कू कुमार, बनारसी साह,बिमल यादव,सोनेलाल यादव, नवीन पासवान सहित आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें