जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से हरिशेखर यादव कि रिपोर्ट
पत्रकार नगर, खगड़िया। जिले के गोगरी अनुमंडल स्थित भगवान हाई स्कूल मैदान में हेलीपैड स्थल से चलते ही ऑल रिपोर्टर्स यूनियन ऑफ नेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने याद दिलाए,। बिहार के मुख्य मंत्री नितीश कुमार को वह बातें जो 1977 में जब नितीश कुमार छात्र संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष थे, और उनके साथ राजद के वर्तमान राष्टीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी दोनों एक मंच पर खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल के जमालपुर धर्मशाला में छात्र एकता को लेकर सभा कराए थे। वहीं मुख्य मंत्री को हेलिपेड के पत्रकार दीर्घा में 64 वर्षीय अरुण कुमार वर्मा ने मुख्य मंत्री नितीश कुमार को कई दशक पूर्व की यादें को याद दिलाते हुए वही मुख्य मंत्री नितीश कुमार ने मुस्कुराते हुए अभिवादन स्वीकार किया। ज्ञात हो कि अरुण कुमार वर्मा उस समय छात्र संघर्ष में अग्रणी भुमिका निभाने के कारण लोहिया विचार मंच के वैनर तले दोनों का सभा में छात्र एकता पर कार्यक्रम आयोजित किए गए थे । वहीं उक्त वातों की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चाओं का वजार गर्म नजर आए। हालांकि वर्तमान में अरुण कुमार वर्मा जगदूत हिन्दी समाचार पत्र के संपादक हैं।
सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकार दीर्घा से ऑल रिपोर्टर्स यूनियन ऑफ नेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुरानी बातें याद दिलाते ही अभिवादन मुश्कुराते हुए स्वीकार किए
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


