जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से कौशल कुमार का रिपोर्ट खगड़िया सदर प्रखंड अंतर्गत ओलापुर गंगौर पंचायत के सिमरा में अयोध्या नवनिर्मित राम मंदिर में नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा।वही पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र भेंट कर 22 जनवरी 2024 को दीपावली मनाने को लेकर समाजसेवी कुंदन सिंह ने राम भक्तो से किए अपील ।
,सुरेश कुमार ! इस दौरान शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग उत्साह के साथ हाथ में भगवा झंडा लेकर जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए श्रीराम के भजनों पर खूब झूमे । अयोध्या से आया हुआ अक्षत लगभग 10 ग्रामों में वितरित किया गया ! मौके पे मौजूद कुंदन कुमार,सुरेश सिंह,विकाश कुमार,कृष्ण कुमार एवम सिमरा ग्राम वासी ने कहा 22 जनवरी को हर संभव घर और मंदिरो में रंगोली बनाना है साथ ही घर और मंदिर में 11 बजे से 1 बजे तक सामूहिक भजन कीर्तन, हनुमान चालीसा,सुंदरकांड पाठ,पूजा करना है। शाम में दीपावली की तरह गांव में दीप जलाकर सजाना है।सिमरा गांव के साथ साथ सिमरा , बलघट्टा, भिरहा, रहीमा , धोधराहा , रहुआ, रमुनिया, खैरी ग्राम के ग्रामीणों ने इस शोभा यात्रा पुनीत कार्यक्रम का हिस्सा बना !


