जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से पी के ठाकुर कि रिपोर्ट खगड़िया राष्ट्रीय पचपौनीयां विकास संघ की एक बैठक राष्ट्रीय कार्यालय गौशाला रोड खगड़िया में राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई । कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष उमेश ठाकुर उर्फ़ गुड्डू ठाकुर ने किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव मक्खन शाह, राष्ट्रीय सचिव रंजन कुमार ,प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर ,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनुज शर्मा , राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य श्रवण ठाकुर ,राकेश कुमार,नरेश ठाकुर, प्रांतीय मीडिया प्रभारी पांडव कुमार ,रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के सुभाष चंद्र जोशी आदि उपस्थित थे।बैठक में अर्जुन कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय पचानिया विकास संघ के पांचो जाति नाई, बढ़ई, माली, कानू और प्रजापति समाज के सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास के उद्देश्य से उद्देश्य से संगठन का गठन किया गया है। संगठन को पंचायत,प्रखंड,जिला,प्रदेश से लेकर पूरे देश में गठन के लिए समय समय पर विस्तार भी आवश्यक है । कमिटी से निर्णय लिया की संगठन सामूहिक रूप से पंचायत स्तर व गांव से जन सम्पर्क अभियान चला कर संगठन विस्तार करेगी।बैठक में वताओं ने कहा हम नाई, बढ़ई, माली, कानू और प्रजापति जाति अलग अलग संघर्ष कर रहे हैं और हमारी मांग भी सराकर से एक ही है तो एक मंच पर एक साथ समाज के विकास के लिए संगठित होंगे तभी हमारा विकास होगा।