जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जहानाबाद का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा उनके आगमन पर स्मृति चिह्न के रूप में गमला सप्रेम भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात, पुलिस महानिरीक्षक ने सलामी गार्ड (Parade) की विधिवत सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण किया और कार्यप्रणाली से सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया तथा लंबित कांडों के निष्पादन की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर जिला पुलिस के अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घोषी, पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राईम, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) एवं सभी अंचल पुलिस निरीक्षक भी मौजूद थे।


