34.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

खगड़िया के तीन स्टार शतरंज खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी खगड़िया  अंतरजिला शतरंज में शुभम को चौथा, माधव को पांचवाँ व रूद्रबीर को सातवां स्थान मिला। भागलपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में पहला स्वर्गीय तारणी प्रसाद चौरसिया ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता दो दिवसीय 25,26 मई को आज भागलपुर में समाप्त हुआ। उक्त प्रतियोगिता में बिहार के अलग अलग जिलौं से 43 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खगड़िया के भी तीन स्टार खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए शुभम कुमार ने चौथा स्थान , माधव कुमार यशवन्त पांचवाँ स्थान, व रुद्रबीर सिंह सातवां स्थान पाया। मुख्य अतिथि बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने तीनों खिलाड़ी को मेडल व नगद पुरस्कार के रूप में क्रमशः 1800, 1600, और 1200 रू से सम्मानित किया। उक्त बातों की जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने दिया । खिलाड़ियों के सफल होने पर शुभकामना संदेश देने वाले में अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, सयुंक्त सचिव अमित कुमार छोटु, संजय कुमार, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्धार, सदस्य अनुज कुमार, संजय जैसवाल, खिलाड़ी केशव कुमार यशवन्त, बादल कुमार, गुलशन कुमार,व समस्त खेल प्रमी ने शुभकामना संदेश दीया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें