जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ आरक्षी सज्जन कुमार, रेसुब पोस्ट खगड़िया द्वारा एक नाबालिक लड़का को बिना माता-पिता के अकेले खगड़िया स्टेशन प्लेटफार्म संख्या- 02&03 के मध्य संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा गया | शक होने पर लड़का के पास जाकर पूछ ताछ करने पर उसने अपना नाम व् पता- विकाश कुमार चौहान, उम्र-11 वर्ष, पिता- राजेश चौहान, माता- रम्भा देवी, घर- अरौली नादेर चौरहा, वार्ड नंबर-मालूम नहीं , थाना-परोना कोतवाली, जिला-कुशीनगर (उत्तर प्रदेश ) बताया | आगे पूछने पर उक्त बच्चा ने बताया कि मै कल दिनांक- 02/06/24 को घर पर अपने बड़े भाई सूरज से लड़ाई कर दिया था जिसमें उसके कपडे फाड़ दिया था , इसी से नाराज होकार मेरी माता ने मुझे मारा , जिसके कारन मै नाराज होकर घर से भाग गया हूँ तथा किसी ट्रेन में चडकर खगड़िया चला आया । बच्चे द्वारा बताये गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर घर वालो को सूचित किया गया। परिजन ने बताया कि हमलोग कल से उक्त बच्चे को खोज-खोज कर थक चुके है। त्पश्चात सुरक्षा के दृष्टिकोण से उक्त बच्चा को रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया तथा 1098 पर आप चाईल्ड हेल्प लाईन को सूचित किया गया।चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया के सदस्य पोस्ट आये, जिन्हें बरामद उक्त नाबालिक बच्चा को उनके परिजन के आने तक बाल देख रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु आवश्यक कारवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।


