34.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

खगड़िया की नेहा ने शतरंज का ताज पहना

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया ओपन रैपिड शतरंज में खगड़िया के शुभम कुमार, अंडर 15 वर्ग में बेगूसराय के एयांश एवं बालिका वर्ग में खगड़िया की ही नेहा ने शतरंज का ताज पहना। खगड़िया संवाददाता। कैट-सी शतरंज के राष्ट्रीय निर्णायक चन्द्रराज ने बताया कि 2 जून को आयोजित तीसरी शारदा देवी उजियार साह मेमोरियल एकदिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 78 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें मेजबान जिला खगरिया को छोड़कर भागलपुर से आठ लखीसराय से 7 बेगूसराय से 6 बक्सर से पांच इसी तरह से अन्य जिले दरभंगा, गया, कटिहार, मधेपुरा, शेखपुरा, समस्तीपुर, सहरसा, नालंदा, पूर्णिया एवं बेतिया से खिलाड़ियों ने भाग लिया।देर शाम फाइनल मुकाबले में सिनियर वर्ग में खगड़िया के शुभम कुमार ने 5.5 अंक प्राप्त कर कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ बाजी अपने नाम किया और विजेता बने, 5.5 अंंक प्राप्त कर बुकल्ज के कारण बेगूसराय के अनिकेत रंजन एवं खगड़िया के हर्षवर्धन राज क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे, वहीं बेगूसराय के संजीव कुमार व समस्तीपुर के पप्पू कुमार पांच-पांच अंक प्राप्त कर क्रमशः चौथे एवं पांचवें स्थान पर रहे। U-15 जुनियर वर्ग में बेगूसराय के एकांश कुमार विजेता, खगड़िया के माधव कुमार यशवंत उपविजेता एवं खगड़िया के ही रूद्रवीर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में खगड़िया की नेहा कुमारी विजेता एवं बक्सर की श्रेया कुमारी को द्वितीय पुरस्कार मिला। समारोह के मुख्य अतिथि मानसी खगड़िया के प्रसिद्ध समाज सुधारक व नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत, विशिष्ट अतिथि बिहार शरीफ की डॉक्टर किरण कुमारी, गणमान्य अतिथि अखिल बिहार राज्य शतरंज संघ के संयुक्त सचिव शिवप्रिय भारद्वाज, बेगूसराय जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष संजीव कुमार, खगड़िया के जिला चैम्पियन हर्षवर्धन राज,जय खगड़िया शतरंज क्लब की उपाध्यक्षा सीमा कुमारी, सचिव जे के जवाहर एवं संयुक्त सचिव मनोज कुमार राय ने रैंकिंग खिलाड़ियों को नकद व ट्रोफी तथा सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर शतरंज खिलाड़ी अभिषेक कुमार, रौनक रिजवानी, सत्यम कुमार,समीर वर्धन,संजय कुमार जायसवाल, आयुष कुमार, मुकेश कुमार, अंकुश कुमार, आदित्य वर्धन, ध्रुव कुमार गुप्ता, बिहार चैंपियन गर्ल्स तन्नू कुमारी, अंकित कुमार, मानव कुमार, अनुष्का कुमारी एवं आयुषी प्रिया उपस्थित थीं। सबसे छोटे खिलाड़ी लखीसराय के कृष्णा एवं याशु यशस्वी को विशिष्ट एवं संतावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें
  1. सरकार पढ़ा लिखा बनाओ कम पढ़ा लिखा अनपढ़ परिवार को राजा बनाने के लिए गुलाम बना हुआ हो गलत हो रहा है गुलामी कियू करना है किसी का भी नाम लो किसी समाज का भाई बाप का नाम लो जिनको तुम जानते नहीं वो अपने परिवार के लिए तुमको आपस में लारवा रहा है और तुम खुसी से लड़ते हो मरते हो लेकिन राजा बनने वाले परिवार का लोग देखने आता है मरता है उसका परिवार नहीं यही है राजनीति सोचो अपने बच्चों के लिए आप भी पढ़े लिखे सरकार बनाओ जाती मत देखों कुछ भी नहीं है जाती में नहीं तो समाज गांव में देखों कोन किसका है समझ में आ जायेगा लेकिन समाज का नहीं हो सकते हो तो दिल्ली मुम्बई सिंगापूर वाले लोगों को कैसे भोट दे रहे हो औऱ कियू जाती है इसलिए लेकिन वो जाती को नहीं देख रहा है और जाति से शादी तक नहीं किया कियू राजनीति है इसमें जाती को गुलाम बनना चाहता है राजा बनने के लिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें