34.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

जिलाधिकारी सीतामढ़ी रिची पांडे की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडे की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षात्मक बैठक में शहर में जल जमाव संबंधित प्राप्त शिकायतों पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी प्रकट की गई एवं नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी नालों की सफाई वर्षा पूर्व संपादित कर लेने एवं आवश्यकता अनुसार पंप के द्वारा बारिश के जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।साथ ही विभिन्न वार्डों में निर्मित नालों की उड़ाही ससमय करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस संबंध में कार्य को गति देना सुनिश्चित करें ताकि आम लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। बैठक में उपस्थित विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों को जिलाधिकारी ने हिदायत दी कि कार्य शैली में सुधार लाएं अन्यथा ब्लैक लिस्टेड के लिए तैयार है रहे। उन्होंने कहा कि बरसात के पूर्व हर हाल में सभी नालों की उड़ाही ससमय पूर्ण कर लें। उन्होंने स्पष्ठ कहा कि आगे आने वाले दिनों में इस संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर निगम क्षेत्र से जल जमाव की समस्या के निदान हेतु स्टॉम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।इसके अतिरिक्त हर घर नल का जल योजना,आश्रय स्थल योजना,नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सड़क एवं नाला निर्माण की अद्धतन स्थिति,जल जमाव के निवारण हेतु कार्य योजना इत्यादि की समीक्षा की गई।बैठक में नगर आयुक्त प्रमोद कुमार पांडेय,परियोजना निदेशक बुडको,सिटी मैनेजर ,कार्यपालक अभियंता नगर विकास प्रमंडल ,जिला जन जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें